चंदौली, मार्च 15 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को श्रमदान किया। इस दौरान आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर परिसर और अमृत सरोवर, टिमिलपुर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास से मंदिर परिसर तथा सरोवर के आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन योगाभ्यास एवं सरस्वती वंदना के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव एवं डॉ. अनिल कुमार तिवारी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर एवं अमृत सरोवर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने मंदिर परिसर को पानी से धोकर साफ किया और अमृत सरोवर के आसपास फैली गंदगी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.