बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- रविवार को नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन नगर के रामलीला मैदान से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों के हाथों में दंड था तथा वह पूर्ण गणवेश में थे। पथ संचलन जीटी रोड, सैदपुर रोड, मैन बाजार, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, मंगल चौक बाजार से होकर गुजरा। पथ संचलन नगर के अनेक मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ। जीटी रोड पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अंतुल तेवतिया ने पुष्प वर्षा कर पथ संचालन का स्वागत किया। इस मौके पर आरएसएस के संचय अग्रवाल, वैभव कौशिक, अमित नागर, राजीव सैनी,महेश वर्मा, रामकुमार कौशिक, शरद गर्ग, विशाल चौहान, अनुराग तोमर, प्रभात मुद्गल, दीपक गोयल आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...