संभल, जनवरी 8 -- मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज, चंदौसी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस अधिकारी बालिका वर्ग की शर्मिला उपाध्याय एवं बालक वर्ग के जयप्रकाश गौतम ने किया। इस अवसर पर कॉलेज से स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं की एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर बहजोई रोड होते हुए संभल तिराहे तक पहुंची। रैली के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में टीएसआई सत्य प्रकाश शर्मा सहित पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.