सहारनपुर, जनवरी 22 -- केएलजीएम इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें चौहान हैल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अमित चौहान ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। गुरुवार को चलाए गए नशा मुक्ति अभियान में अनेक लोगों ने भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य गौरव मिश्रा तथा प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष विनोद वर्मा ने नशा मुक्ति के बारे बच्चों को प्रेरित किया। नशा मुक्ति अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली गांव में स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी सलीम मोहम्मद बताया कि हमारे देश में करीब करोडों लोग नशे की चपेट में है। नशे के कारण लाखों परिवार बर्बाद हो रहे है। अभियान के तहत नशे के नुकसान और नशा करने के कारणों से भी अ...