मेरठ, मार्च 18 -- राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रार्थना एवं योगाभ्यास के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सम्मुख पार्क व कालेज परिसर में में श्रमदान किया। द्वितीय सत्र में प्रो ऊषा साहनी ने "महिला समानता: संवेदीकरण" विषय पर संबोधन किया। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रो. जितेंद्र बालियान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू सिंह, मनोज आर्य, संजीव कुमार और विजयवीर का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...