आगरा, मार्च 12 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में जारी सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज सिंह राठौर और डॉ. नीरज कुशवाहा के नेतृत्व में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पालीवाल पार्क और फ्रीगंज क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया। दूसरे चरण में आपातकाल के 50 वर्ष- भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डॉ. रेखा माथुर, डॉ. प्राची अग्रवाल और माधुरी कौशिक निर्णायक रहीं। इस दौरान डॉ. आयुष मंगल, डॉ. आभा सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...