वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। नवसंवत्सर के अवसर पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को विभिन्न इलाकों से पथसंचलन निकाला। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर एकता और अनुशासन का संदेश दिया। संचलन के रास्ते में आमलोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवक धर्मसंघ से आईपी विजया चौराहा होते हुए शिवाला, भदैनी, अस्सी, लंका, संकटमोचन, दुर्गाकुंड पहुंचे। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि व्यक्ति में संस्कार उत्पन्न करने के लिए जरूरी है कि महापुरुषों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। आरएसएस में भारत माता के अलावा किसी की जयकार नहीं होती। मुख्य अतिथि धर्मसंघ शिक्षा मंडल के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार परिवार आजीविका के लिए कई दाय...