बुलंदशहर, मार्च 25 -- बुधवार को बसंती देवी डिग्री कॉलेज,देवली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव राजकुमार एडवोकेट, प्रबंधक अंकुर तेवतिया , प्रधानाचार्य पीडी शर्मा और प्राचार्य डॉक्टर ममता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया गया। कॉलेज सचिव राजकुमार सिंह एडवोकेट ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को अपने आप को क्षेत्र में जाकर सेवा का भाव लोगों में पैदा करना चाहिए। प्रधानाचार्य पीडी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित इन शिविरों के माध्यम से ग्राम वासियों को जागृत करने का प्रयास किया जाता है। जिससे सामाजिक समस्याओं के प्रति जागृत हो सके। प्राचार्य डॉक्टर ममता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं सेविकाओं का मुख्य उद्देश्य समाज में जागृति पैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.