प्रयागराज, मार्च 11 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन योग शिविर आयोजित किया गया। डॉ. अनुराधा सिंह व डॉ. मनीष कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के बारे में बताया। केनरा बैंक की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक स्नेहा रौनियार ने बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी सुमित तिवारी व विवेक केसरी ने बैंकिंग फ्रॉड एवं बैंकिंग से जुड़े हुए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, प्रो. संतोष श्रीवास्तव, योगाचार्य डॉ. आकाश जायसवाल, डॉ. राम चिरंजीव, डॉ. यशवंत कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ. पूर्णेन्दु मिश्र, डॉ. सपना मौर्या, डॉ. पूजा गौड़ एवं डॉ. चन्दन कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...