सहारनपुर, मार्च 8 -- गंगोह संवाददाता। पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के विशेष शिविर के दुसरे दिन प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बंसल ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रप्रेम के प्रति समर्पण की शिक्षा देते हुए कहा कि सबकों राष्ट्र के प्रति पुर्ण निष्ठा और जागरुकता से कार्य करना चाहिए, ताकि देश प्रगतिपथ पर अग्रसरित रहकर एक बार फिर विश्वगुरु का गौरव हासिल कर सकें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकुमार ने मोबाईल फोन के सोशल मीडिया के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई। साईबर क्राईम को लेकर विशेष एलर्ट रहने की बात कही। साथ ही गलत प्रयोग होने पर इसकी सुचना तुरन्त हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर देने की सलाह दी। डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, डॉ. नीतिका रानी, अरुणकुमार, नफे सिंह, अमित कुमार आदि रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.