दरभंगा, जून 9 -- लहेरियासराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन में किया गया। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकों का कार्य गरीबों और जरूरतमंद को न्याय पाने में मदद करना है। वे आम जनों और विधिक सेवा प्राधिकार के बीच सेतु का काम करें। प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि गरीब, लाचार, नि:शक्त आदि की सहायता करना पुनीत कार्य है। उद्घाटन सत्र में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी यह भी पढ़ें- शेखपुरा में खुला विशेष विधिक सहायता केंद्र यह भी पढ़ें- अररिया: बाल ...