सीवान, अगस्त 13 -- सीवान, एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत सीवान के चयनित स्वयंसेवकों का छह दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण 11 से 16 अगस्त तक यूथ हॉस्टल, पटना में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीवान जिले के चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और युवा केंद्रित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण के विषय साथ ही, स्वयंसेवकों को संगठन के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहभागिता पर जोर प्रशिक्षण में युवाओं की सहभागिता, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवी गतिविधियों के आयोजन, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ...