नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वेंडर्स को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वेंडर्स को सम्मानित किया गया।पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव में ईओ रोहिताश शर्मा ने बैंक प्रबंधकों और वेंडर्स से आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जन-धन योजना की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक चंदन सिंह भंडारी ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प...