बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बलरामपुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित उद्यमियों को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक की ऋण राशि के प्रमाण पत्र एवं क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इससे उनके स्वरोजगार को नई गति और मजबूती मिलेगी। साथ ही वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार संवर्धन व छोटे उद्यमियों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के संकल्प की स्पष्ट झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं का हुआ सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरित कर बढ़ाया उत्साह, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर कार्यक्रम के दौरान ...