वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। भारत की जीवनरेखा कहलाने वाली रेलवे की स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली 'कवच' को मजबूत बनाने पर आईआईटी बीएचयू काम करेगा। बुधवार को आईआईटी बीएचयू और भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग एवं दूरसंचार संस्थान (आईआरआईसेट) सिकंदराबाद के बीच रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग एवं स्वदेशी 'कवच' तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और आईआरआईसेट के महानिदेशक शरद कुमार श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी उन्नत रेलवे सिग्नलिंग प्रणालियों में अनुसंधान, नवाचार एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें विशेष रूप से 'कवच' पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 'कवच' भारत की अत्याधुनिक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने ए...