शाहजहांपुर, मार्च 4 -- स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आर्य महिला महाविद्यालय के सभागार में स्वदेशी होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख, ने होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी आधारित जीवनशैली, स्थानीय उद्योग और कुटीर उद्यम को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. अमितश अमित ने कच्चे माल के स्थानीय उपयोग और उद्यमिता विकास की आवश्यकता बताई। सहकार भारती के अभिनव कश्यप ने सहकारिता के माध्यम से रोजगार सृजन पर विचार रखे। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। संचालन अरविन्द मिश्रा ने और आभार अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.