सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सीतामढ़ी। स्वदेशी दो शब्दों-स्व और देश से मिलकर बना है। इन दोनों को साकार करना ही स्वदेशी मेले का उद्देश्य है। जब हम विकसित भारत का संकल्प लेते हैं, तो हमारी सोच लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों की ओर जाती है। स्वदेशी ही हमारी सनातन संस्कृति का उद्घोषक है। यह बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को शहर के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है, जो मुख्य रुप से स्वरोजगार पर आधारित है और यह स्वदेशी को ही बढ़ावा देता है। हमें विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी सांस्कृतिक धरती है और स्वदेशी मेला इस वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.