गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि देश का भविष्य मेक इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस में ही है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी हमारी संस्कृति और आत्मा का अहम हिस्सा है। यही देश को आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इससे देश और आगे बढ़ेगा। गुरुग्राम भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि स्वदेशी का स्वरूप अब केवल खादी या दीये तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मोस मिसाइल, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, डिजिटल तकनीक और परंपरागत उद्योगों तक फैल चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। आज टैंक से लेकर तोप और लड़ाकू विमान तक देश में ही बनाए जा रहे हैं और कई देशों को निर्यात भी किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय ...