मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुजावलपुर गांव में रविवार को सकरा नगर मंडल के तत्वाधान में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में बने स्वदेशी सामान को अपनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री सोनू निगम कुमार, विधानसभा संयोजक कपिलेश्वर प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह, रत्नेश कुमार, रवींद्र पोद्दार, अमित शर्मा, मंत्री गुड्डू युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंजय सिंह, उमेश साह, नरेश सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...