बोकारो, सितम्बर 25 -- स्वदेशी जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने व लोगों में जागरूकता फैलाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी सप्ताह मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व समापन महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा। इस दौरान विद्यालयों, सामाजिक संगठनों व विभिन्न संस्थाओं को अभियान से जोड़ने के साथ सड़क पर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी स्थानीय रोजगार, छोटे कारोबार व कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक मजबूती से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दीनदयाल जयंती के सफल आयोजन को बनी रणनीति जिला संयोजक प्रमोद क...