बोकारो, अक्टूबर 3 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में 25 सितंबर से चल रहे स्वदेशी जागरण सप्ताह का समापन शनिवार को हो गया। विद्यालय के भैया-बहनों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कामत ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के चयन का विषय नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। हमें अपने दैनिक जीवन में स्थानीय एवं भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। संजय आचार्य की निगरानी व मार्गदर्शन में भैया-बहनों ने भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत का संदेश देते हुए कई आकर्षक मॉडल और पोस्टर बनाए। समापन पर तेलो में प्रभात फेरी निकालकर विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से विदेशी सामानों का बहिष्कार कर भारतीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।...