लखनऊ, सितम्बर 3 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित स्वदेशी व्यापारी कुंभ में हजारों व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान व्यापारियों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं और नियामक आयोग की मांग उठाई गई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वेदशी व्यापारी कुंभ में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। संदीप बंसल की ओर से उठाई गई सभी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएंगी। उन्होंने प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और व्यापारी कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों का भी इस दौरान उल्लेख किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि एकजुट व्यापारी को कोई अपमानित नहीं कर सकता। उन्होंने व...