स्वदेशी व्यापारी कुंभ कल आयोजित होगा, प्रदेशभर से जुटेंगे व्यापारी
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ में आठ साल बाद 03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित होने जा रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित इस महासम्मेलन में देश के 09 राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से हजारों व्यापारी जुटेंगे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने बताया कि इस कुंभ का मुख्य लक्ष्य समाज में व्यापारियों की छवि को बेहतर बनाना, उन्हें प्रशासनिक स्तर पर उचित सम्मान दिलाना और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में युवाओं को स्वदेशी उद्योगों से जोड़ने और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।आयोजन यह भी पढ़ें- स्वदेशी व्यापारी कुंभ में उठेगी व्यापारी हितों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.