भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच की मासिक बैठक रविवार को जिला संयोजक रणजीत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं जिला सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। मौके पर नगर विधायक रोहित पांडेय, पूर्व प्रांत संयोजक दिलीप कुमार निराला, विभाग संयोजक निर्दोष कुमार मिश्रा, जिला सह-संयोजक डॉ. शुभांकर प्रसाद सिंह, शेखर कुमार घोष, प्रीतम सिन्हा, उत्तम कुमार, मीडिया प्रमुख इंदु भूषण झा, अभिनव सिंह, राजेश टंडन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर में जनसुराज के विस्तार को लेकर बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...