भागलपुर, जुलाई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच, दक्षिण बिहार प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग रविवार को डोकानिया स्मृति भवन में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अरुण ओझा ने युवाओं से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वदेशी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। समापन पर उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और सभी ने स्वदेशी संदेश को घर-घर पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। संचालन निर्दोष कुमार ने किया। दिलीप निराला और रंजीत राय ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अंग शिखर सम्मेलन में 100 लोगों को अंग गौरव सम्मान से किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...