रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि स्वदेशी जागरण मंच, रामगढ़ कैंट शाखा की ओर से सत्र 2026-28 के अंतर्गत ज्ञान मंदिर विद्यालय, परसोतिया परिसर में शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और भारतीय जीवन मूल्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मृणाल राठौर ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर पिंकी कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के संस्थापक ब्रह्मानंद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक अमरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह, प्रांत सह-संयोजक आलोक सिंह, प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर और रांची जिला संयोजक आंचल तिवारी सहित मंच के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रारंभ में अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मा...