प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- एनसीजेडीसी में आयोजित स्वदेशी मेले में सोमवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवियों ने कविताएं, गीत और गजल प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज, अमरेश कुमार, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. पीयूष मिश्र, राममूर्ति सौरभ, डॉ. सुनील, डॉ. इंदु प्रकाश मिश्र, अभिषेक केसरवानी ने काव्य पाठ किया। समूह गायन में गुनगुन जायसवाल, काजल पांडेय, सेजल पांडेय, वंदनापाल विजयी रहीं। संयोजक डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी के अनुसार मेले का समापन दो जनवरी को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...