रांची, मार्च 2 -- रांची। विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा हर घर स्वदेशी विषय पर राज्यस्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ. गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में झारखंड के युवाओं ने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर विचार रखे। मुख्य अतिथि ललिता कुमारी ने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में गिरिडीह के रौनक मिश्रा प्रथम, धनबाद की तनु कुमारी द्वितीय, जबकि प्रेरणा कुमारी और आइसा फातिमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...