देहरादून, नवम्बर 26 -- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं संविधान दिवस के मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में बुधवार को भाजपा करनपुर नगर मंडल की ओर से संपूर्ण वंदे मातरम का गायन छात्राओं द्वारा किया गया। मौके पर हुई स्वदेशी भारत निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा को प्रथम, खुशी रावत को द्वितीय, समीरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनपुर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने की। मुख्य अतिथि भाजापा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, श्याम अग्रवाल, पार्षद अशोक डोबरियाल, लक्ष्मी अग्रवाल, महामंत्री अवधेश तिवारी, साक्षी शंकर, विनोद घाघट, राजीव राजौरी, मनोज पटेल, प्रवीण कुमार, अरुणा लोचन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.