नई दिल्ली, जून 23 -- स्वदेशी तकनीक से निर्मित डिल्यूशन रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) ने -269 डिग्री सेल्सियस की ठंडक पैदा कर देश को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। आंध्र प्रदेश के अमरावती में क्वांटम रेफरेंस फैसिलिटी में बने इस डिल्यूशन रेफ्रिजरेटर ने अमेरिका, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस और चीन के बाद भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल कर दिया है जिनके पास समर्पित क्वांटम मिशन है। अमरावती क्वांटम वैली नेशनल क्वांटम मिशन का केंद्र बिंदु बन गया है। आंध्र प्रदेश क्वांटम मिशन के निदेशक सीवी श्रीधर ने बताया कि इस सफलता से भारतीय वैज्ञानिकों को देश के भीतर ही क्रायोजेनिक तापमान पर सामग्री और घटकों का परीक्षण की सुविधा मिलेगी। इस तापमान पर सुपरकंडक्टिंग डिवाइसेज, क्वांटम सेंसर्स, क्रायोजेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत क्वांटम सामग्रियों का परीक्षण आसानी से हो सके...