स्वदेशी फुटवियर साइजिंग सिस्टम 'भा' का परीक्षण हुआ
पटना, अगस्त 22 -- भारत सरकार की स्वदेशी फुटवियर साइजिंग सिस्टम 'भा' परियोजना के तहत शनिवार को एएन कॉलेज के पुस्तकालय सेमिनार हॉल में विशेष फुटवियर ट्रायल (जूते के आकार एवं फिटिंग का परीक्षण) हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय जनसंख्या की पैरों की विशेषताओं के अनुरूप विकसित किए जा रहे इस अत्याधुनिक साइजिंग सिस्टम के निर्माण और सत्यापन में योगदान देना है। यह राष्ट्रीय स्तर की परियोजना सीएसआईआर-केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान द्वारा, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित की जा रही है। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने किया। प्रो. अमृत ने कहा कि यह स्वदेशी प्रणाली भारतीयों के लिए बेहतर फिटिंग और अधिक आरामदायक फुटवियर सुनिश्चित करेगी। उन्होंने भारतीय पैरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.