नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नौसेना प्रमुख ने कहा कि तीसरी स्वदेशी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट 75 इंडिया (पी75-आई) के तहत छह स्टील्थ पनडुब्बियों के प्रस्तावित अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भारत जल्द ही स्वदेशी परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार है। पनडुब्बी का परीक्षण अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे नौसेना में शामिल किया जाएगा। भारत का परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन) कार्यक्रम एक गोपनीय परियोजना है। आईएनएस अरिहंत, एसएसबीएन परियोजना के तहत पहला पोत था, उसके बाद आईएनएस अरिघात आया। एसएसबीएन कार्यक्रम भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का एक प्रमुख तत्व है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.