पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। स्वदेशी नस्ल की गाय पालने पर पशुपालकों को 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से मुख्यमंत्री पशुपालक दुग्ध उत्पादन योजना को शुरू किया गया है। ऐसा करने से स्वदेशी नस्ल की गायों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकेगी।

योजना का लाभ जिले में 27 पशु पालकों को मुख्यमंत्री पशुपालक दुग्ध उत्पादन योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। देशी गाय की चार नस्ल साहिवाल, थारपारकर, गीर और हरियाणा प्रजाति की गाय पालने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए लाभार्थियों को पशु पालन विभाग में आवेदन करना होगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि आठ लीटर दूध पर 10 हजार रुपए और 12 लीटर से अधिक दूध पर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रक्रिया जनपद में स्वदेशी नस्...