वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ता स्वदेशी थिन फिल्म सोलर सेल विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। सोमवार को आईआईटी बीएचयू ने पेरोव्स्काइट सोलर सेल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत भारत की अग्रणी कंपनी 'पी3सी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस' के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य पेरोव्स्काइट सोलर सेल एवं नैनो टेक्नोलॉजी अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान, विकास, नवाचार और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। आईआईटी बीएचयू की शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता के साथ मिलकर पी3सी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की औद्योगिक विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमता विश्वसनीय स्वदेशी थिन-फिल्म सोलर सेल तकनीकों के विकास को गति प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- जियोस्पेशियल एआई व शोध सहयोग पर बीआईटी मेसरा व नेसै...