स्वदेशी तकनीक से एयरफोर्स को मजबूत करेगा आईआईटी
कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर। भारतीय वायुसेना को अब आईआईटी कानपुर स्वदेशी तकनीक से मजबूत करेगा। संस्थान के वैज्ञानिक और एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के स्टार्टअप्स अनुसंधान व नवाचार कर भारतीय वायुसेना के लिए आवश्यक तकनीक, उपकरण व टूल विकसित करेंगे। इसको लेकर नई दिल्ली स्थित वायुभवन में भारतीय वायुसेना और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता हुआ। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन एवं यूएवी (अनमैंड एयर व्हीकल्स), रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, एडवांस्ड सेंसर, एयरोस्पेस और अन्य उभरती तकनीकों में नए समाधान विकसित किए जाएंगे।
साझेदारी का उद्देश्य आईआईटी के वैज्ञानिक व स्टार्टअप्स रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान कर कई नवाचार कर रहे हैं। इसमें सर्विलांस से लेकर कॉमिकेज ड्रोन, साइबर सुरक्षा टूल समेत अत्याधुनिक सेंसर विकसित किए जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.