नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्यशाला हुई। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, एविएशन एवं मैरिटाइम, इंडस्ट्रियल मशीनरी और ऑटोमेशन क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर जोर दिया गया। आयात पर निर्भरता कम करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम भारत सरकार के वैज्ञानिक एंव औद्योगिक अनुसंधान विभाग की देखरेख में आयोजित हुई। इसमें सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के लिए अनुसंधान एवं नवाचार में निजी क्षेत्र की भागीदारी जरूरी है। एमिटी की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरक्षित और भारतीय आधारित तकनीक विकसित करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...