अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, संवाददाता। लखनऊ से चलकर इटावा एटा हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंची स्वदेशी जागरण यात्रा का आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस के निकट स्वागत किया गया। इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की गई। स्वागत करने वालों में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर डॉ. राजीव अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, शिव प्रकाश आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...