स्वदेशी जागरण मंच ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर। स्वदेशी जागरण मंच भागलपुर ने गुरुवार को तिलकामांझी स्थित मंच के कार्यालय में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ में चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा और स्वदेशी के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। मौके पर जिला संयोजक रंजीत राय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अदम्य साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। मौके पर विभाग संयोजक निर्दोष कुमार मिश्रा, डॉ. कृष्ण बिहारी, मीडिया प्रमुख इंदु भूषण झा, शेखर घोष, श्रीराम राय, वैभव सान्याल, दीपक कुमार झा, डॉ. शुभंकर सिंह, संजीव चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: देश के महान क्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.