जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर । स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा जिला विचार वर्ग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय पर्यावरण सह संयोजक बंदे शंकर जी ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रांत के युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने किय। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रांत के विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडे, जमशेदपुर महानगर संयोजक राजपति देवी उपस्थित रहीं। विचार वर्ग में जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें मंच की स्थापना तथा विकास यात्रा, स्वदेशी आंदोलन, वैश्विक मुद्दे व स्वदेशी, स्वावलंबी भारत अभियान, स्वरोजगार एवं उद्यमिता, जमीन पोषण तथा प्राकृतिक खेती, आईपीआर, जीआई टैग और स्वदेशी, एआई और स्वदेशी और ऊर्जा संरक्...