गोड्डा, मई 27 -- महागामा, एक संवाददाता,मां योगिनी की पावन भूमि पथरगामा स्थित मां योगिनी परिसर विवाह भवन में मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा द्वारा जिला विचार वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां भारती तथा श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय, सह-प्रांत संयोजक ज्ञानदेव टुडू, जिला संयोजक अजय चौबे, सह-संयोजक राजेश कुमार झा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख ऋषभ कुमार जायसवाल उपस्थित थे।

स्वदेशी जागरण मंच का...