गोंडा, जून 30 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को पहले से अधिक किसान हितैषी बनाया गया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से ऋण लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लाभार्थी अपनी पूंजी से डेयरी इकाई स्थापित कर सीधे 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ जिले में दुग्ध उत्पादन और श्वेत क्रांति को नई गति मिलने की उम्मीद है। सीवीओ डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित इस योजना में शासन ने महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। पहले लाभार्थियों को परियोजना लागत का एक हिस्सा स्वयं लगाकर शेष राशि बैंक ऋण से जुटानी पड़ती थी। अब ऋण और ब्याज दोनों की बाध्यता समाप...