रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। विकसित भारत 2047 के थीम के साथ स्वदेशी के संकल्प को लेकर रविवार को मोरहाबादी मैदान में मैराथन होगी। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इसका आयोजन किया है। राज्यपाल संतोष गंगवार इसका उदघाटन करेंगे। मौके पर कारगिल के बलिदानी योद्धा विजयंत थापर के माता पिता भी मौजूद रहेंगे। मैराथन के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। खेल प्रेमी, रांची के नागरिक, स्कूली बच्चे सहित शहर के सभी वर्गों के 25 हजार लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...