स्वदेशी को अपनाने के लिए किया जागरूक
प्रयागराज, मई 27 -- स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बुधवार को हिंदुस्तानी अकादमी के सभागार में जिला इकाई के विचार वर्ग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय प्रचार टोली के सदस्य डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी को अपने जीवन जीने का आधार बनाना है। भारत वर्ष को विकास के पथ पर निरंतर गतिमान बनाये रखने के लिए स्वदेशी को अपने जीवन और अपनी दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वदेशी को आत्मसात करना अनिवार्य है। कार्यक्रम में डॉ. भवेश द्विवेदी, कमला सिंह, प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.