कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 9 जुलाई को दीक्षांत समारोह है। समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिसमें शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी के साथ कैम एआई टीम भी जुटी है। कैम एआई टीम की ओर से स्वदेशी ओसीआर (ऑप्टिकल करेक्टर रिक्गनाइजेशन) एवं आरएजी (रिट्रीवल ऑगमेंटेड जेनरेशन) आधारित एआई एजेंट विकसित किया गया है। विवि की उपलब्धियों व ऐतिहासिक अभिलेखों के संकलन में सर्वाधिक समय लगता है। विवि कुलपति के निर्देश पर एआई एजेंट को जिम्मेदारी दी गई। जिसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध 2100 से अधिक रिपोर्टों का अध्ययन एवं विश्लेषण करने का कार्य सौंपा गया। एजेंट ने स्कैन की गई हिन्दी समाचार कतरनों को पढ़कर उनमें निहित महत्वपूर्ण उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नवाचारों तथा संस्थागत गतिविधियों की पहचान की...