स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत
कानपुर, सितम्बर 24 -- राजपुर संवाददाता। कस्बे के शिवधाम वाटिका में गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्थानीय एवं भारतीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच के कश्मीरी लाल ने संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग से देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और उन्हें उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। प्रांत प्रचार प्रमुख लाल सिंह ने स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.