रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। आड्रे हाउस में एक से तीन मई तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का आयोजन होगा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह महोत्सव कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों का अनूठा संगम पेश करेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी। सुबह नौ से शाम छह बजे तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। शाम छह से रात 10 बजे तक देशभर के कलाकार विभिन्न मंचों पर लोक एवं शास्त्रीय प्रस्तुतियां देंगे। तीनों दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें झारखंड सहित अन्य राज्यों की झलक दिखेगी। यह भी पढ़ें- तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक और कलात्मक महोत्सव का भव्य आयोजन स्वदेशी मेले में 125 स्...