स्वदेशी अपनाने से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत : सरयू राय
जमशेदपुर, जून 9 -- स्वदेशी जागरण मंच, जमशेदपुर महानगर का जिला सम्मेलन रविवार को बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में करीब 450 स्वदेशी समर्थक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख अन्नदा शंकर पाणिग्रही उपस्थित रहे।
स्वदेशी का महत्व सरयू राय ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता का आधार है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध उपभोग और विदेशी निर्भरता से प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने सस्टेनेबल डेवलपमेंट के स्थान पर सनातन विकास की अवधारणा को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि विकास नित्य, नूतन और चिरंतन होना चाहिए।
युवाओं के लिए उद्यमिता अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.