अयोध्या, अक्टूबर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश रीजनल ट्रेड शो (क्षेत्रीय व्यापार प्रदर्शनी) का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। जिसमें अयोध्या और देवीपाटन मंडल को मिलाकर 150 स्वदेशी उत्पादक लगाए गए हैं। विभिन्न प्रदेशों से 50 खरीदार भी पहुंचे हैं। प्रदर्शनी का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 तारीख को करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो इसलिए स्वदेशी उत्पादन को अपनाने की जरूरत है। क्योंकि 2047 तक विकसित देश तभी बनेगा जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों को कुछ टिप्स भी दिए। उन्हें किस तरह अपने प्रोडक्ट को बाजार में बेचना है इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.