सहारनपुर, जून 12 -- पुवांरका, संवाददाता। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। जनता रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। जयवीर राणा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना देश की आर्थिक मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान है। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजकुमार अरोड़ा, गगन जैन, पंकज, जोली प्रजापति, दिव्य लोक त्यागी, राघव पांडे, शशांक सैनी, अवतार राणा, संजय राणा, राहुल शर्मा, निक...