गंगापार, अक्टूबर 30 -- आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को बहरिया ब्लॉक ने सिसई सिपाह स्थित एक गेस्ट हाउस में गंगापार जिले का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया। मुख्य अतिथि दर्शना सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हमें स्वदेशी अपनाना पड़ेगा। आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब हम अपने देश में बनी चीजों का ही इस्तेमाल करें। इसमें महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है आजादी के पहले जब हमारा देश गुलाम था तो गांधी जी ने देश को आजाद करने के लिए बहुत सारे आंदोलन चलाए जिसमें उनका स्वदेशी आंदोलन भी था। ज...